भाकपा महासचिव महागठबंधन समर्थित भाकपा उम्मीदवार वारिसनगर से फूलबाबू सिंह व कल्याणपुर से रंजीत राम के समर्थन में मुक्तापुर में महागठबंधन के जरिये आयोजित नागरिक सम्मेलन में मुख्य वक्ता के तौर पर संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि यह चुनाव युवाओं का, प्रवासी मजदूरों का, किसानों का व महिलाओं का नीतीश सरकार से बदला लेने का चुनाव बन गया हैं। इस चुनाव में तमाम समीकरण टूट रहें हैं। नागरिक सम्मेलन को भाकपा की पोलित ब्यूरो सदस्य कविता कृष्णन ने भी संबोधित किया।
कहा कि देश में मोदी- शाह की तानाशाही के विरोध की तमाम आवाजों को देशद्रोही बताकर जेल में डाल रहीं है। उन्होंने कहा कि आज नौजवानों के ऊपर देशद्रोही का ठप्पा लगा कर जेल भजेने से उनकी आवाज नहीं रूकेंगी।
आज नौजवान ये गुनगुनाने लगे हैं कि "अगर सच बोलना बगावत हैं तो समझो हम भी बागी हैं"। उन्होंने कहा कि बिहार को उत्तर प्रदेश बनाने की भाजपाई साजिश को नाकाम करना होगा।