शुषुम्लता जगदीशपुर के दांवा से मुखिया भी हैं। पंचायत के विकास काम को देखते हुए उन्हें सीएम नीतीश कुमार ने जगदीशपुर से उम्मीदवार बनाया था। यह समाचार उस समय आया जब शुषुम्लता के पक्ष में जदयू के नेता चुनाव प्रचार कर रहे थे।
उसी समय यह खबर आई और सबने बताया कि यह काफी सुखद समाचार है। उनकी शादी 2012 में मनजी चौधरी के साथ हुई थी। उनको पहले से 7 साल की एक बच्ची है। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं।
शुषुम्लता के गर्भावस्था में होने के बाद भी चुनाव लड़ने की बात सामने आई थी तो उन्होंने कहा था- जिस क्षेत्र से चुनाव लड़ रही हूं, उसकी जमीन ही आंदोलनकारी रही है। बाबू वीर कुंवर सिंह और झांसी की रानी लक्ष्मीबाई मेरे आदर्श हैं।
इन दोनों हस्तियों ने विपरीत परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी थी, तो फिर मैं कैसे हार मान सकती हूं। चुनाव जनता के बल पर लड़ा जाता है और यहां की जनता का अपार समर्थन मुझे प्राप्त है।
उन्होंने कहा कि बतौर मुखिया रहते हुए भी वे मुश्किल परिस्थितियों में लोगों की मदद करने से पीछे नहीं रहीं। इसका लाभ उन्हें जरूर मिलेगा।