पहाड़ के ऊपर जर्जर मकान में हथियार गाड़े गए थे, जिसकी सूचना पुलिस को पहले ही मिल गई थी। इसके बाद एसपी लिपि सिंह के नेतृत्व में शनिवार की रात से ही टीम जुट गई। 2 बजे रात को पुलिस ने पीर पहाड़ी को घेर लिया और अपराधियों पर पैनी निगाह रखी।
4 बजे सुबह पुलिस की कार्रवाई में हथियार बरामद हुए। तस्करों ने हथियार को जमीन के अंदर गाड़ कर रखा था और इसे बेचने की तैयारी में थे। चार घंटे चले तलाशी अभियान के बाद पुलिस इलाके के अन्य तस्करों को ढूढ़ने में जुट गई है।