उनकी पहचान मझौलिया गांव के वार्ड -13 निवासी अजय दास के 13 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार एवं चतुरी दास के पुत्र 12 वर्षीय धर्मवीर कुमार के रूप में की गई।
दोनों अपने पांच साथियों के साथ वहां नहाने गए थे। उसी क्रम में गहरे पानी में दोनों डूब गए, जबकि अन्य साथी किसी तरह बाहर निकल गए। इसकी सूचना उनके स्वजनों को दी गई जिसके बाद उनकी तलाश शुरू कर दी गई।
लोगों की मदद से दोनों के शव को बाहर निकाल लिया गया। शवों के मिलने पर मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।
मनियारी-कुढऩी थाना क्षेत्र की केरमाडीह पंचायत के राघोराम गांव में नहाने के दौरान मंचित माझी के 10 वर्षीय पुत्र पवन कुमार की मौत डूबने से हो गई। मृतक की मां रेणु देवी ने बताया कि मंचित अपने छोटे भाई के बीमार होने की सूचना पर 15 दिन पूर्व गांव आया था।
भीम आर्मी के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश पासवान की सूचना पर पहुंची कुढऩी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।
उधर, कुढऩी सीओ रंभू ठाकुर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आपदा विभाग से मुआवजा दिया जाएगा। वहीं, मुखिया कामिनी विनीत ने कबीर अंत्येष्टि मद से मृतक के स्वजन को तीन हजार रुपये दिया।