गाड़ी मालिक एवं चालक के विरुद्ध एफआईआर दर्जकर गाड़ी को जब्तकर लिया गया है। सिमरी बख्तियारपुर थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि सहरसा की ओर से शराब सिमरी बख्तियारपुर मे खपाने लाया जा रहा है पुलिस बलों के साथ पुअनि अशोक कुमार को कार्रवाई के लिए भेजा गया।
भौरहा गांव के समीप वाहन चेकिग शुरू कर दिया गया इसी क्रम में एक उजले रंग की बोलेरो के चालक चेकिग देखकर भगाने लगा। पुलिस बल पीछाकर गाड़ी रोककर तलाशी शुरू की लेकिन चालक भाग निकला।
उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान गाड़ी से पांच कार्टन शराब बरामद किया गया। वहीं पुलिस गाड़ी को जब्त कर गाड़ी मालिक एवं चालक पर मामला दर्जकर मालिक व चालक के नाम का पता लगाया जा रहा है।
रिपोर्ट-रितेश हन्नी@सहरसा