आशीष ने 720 अंक में 662 अंक हासिल कर रोसड़ा को गौरवान्वित किया है। आशीष इसी साल डीएमपी हॉली मिशन से 12 की परीक्षा 96 प्रतिशत प्राप्तांक हासिल किया था। आशीष की सफलता पर विद्यालय परिवार सहित रोसड़ा के मारवाड़ी समाज व आमजनों में प्रसन्नता व्याप्त है।इरफान ने नीट में पाई सफलता -उजियारपुर प्रखंड के सातनपुर निवासी ऐजाज अहमद के पुत्र इरफान अहमद ने नीट की परीक्षा में 604 अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है।
इरफान ने इस सफलता का श्रेय अपने परिवार के अलावा अपने शिक्षक को दिया है। इस सफलता पर इरफान के चचेरा भाई भाजपा नेता रूमान अहमद, मो. आजाद अहमद सोनू, मो. फरीद आलम, शफी अहमद, मो. फखरुल होदा, मो. मुन्ने, विनोद महतो ने बधाई दी है।
डीएमपी हॉली मिशन के प्राचार्य शंभू शरण सिंह ने आशीष की सफलता पर अपने को गौरवान्वित महसूस करते हुए आशीष के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। बता दें कि आशीष शहर के संजय कुमार बुवना व मधु देवी के पुत्र हैं।
संजय कुमार बुवना रोसड़ा मारवाड़ी शाखा के संयुक्त सचिव हैं। आशीष की सफलता पर बिहार प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष कृष्ण कुमार लखोटिया व सचिव नितेश कुमार सर्राफ समेत दर्जनों मारवाड़ी समाज के लोगों ने बधाई दी है।