सीएम नीतीश ने कहा कि कुछ लोग हमसे नाराज रहते हैं। वे लोग हमारे खिलाफ बोलकर अपना प्रचार पाते हैं। तुम प्रचार करो, उससे हमें कोई मतलब नहीं है। हमें तो केवल बिहार के विकास और समाज को एकजुट रखने की चिंता है।
नीतीश कुमार ने लालू-राबड़ी पर अटैक करते हुए कहा कि हम लोगों ने जीविका के माध्यम से महिलाओं को समृद्ध किया है। पहले कहां कुछ होता था। नीतीश ने कहा कि पति अंदर गए तो बिहार में पत्नी राज हो गया। सिर्फ अपना राज कायम किया, महिलाओं से उन्हें कहां कोई मतलब था।