आज कई दलों के नेता नामांकन करने करीब एक साथ ही कलेक्ट्रेट पहुंचे. उनके साथ हजारों की संख्या में समर्थक पहुंच गए. जबकि, आचार संहिता और कोविड-19 के गाइंडलाइंस के मुताबिक ये लोग नहीं माने।
कलेक्ट्रेट के सामने जब बहुत ज्यादा भीड़ जमा हो गई और कोई वहां से हटने को तैयार नहीं हुआ तो पुलिस ने लाठी चार्ज की. प्रत्याशियों के साथ आए समर्थकों को पुलिसवालों ने खदेड़ा.
वैशाली जिले के मुख्यालय हाजीपुर में नामांकन के लिए तगड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच दूसरे चरण का नामांकन हो रहा है. कल नामांकन का आखिरी दिन है इसलिए कई निर्दलीय प्रत्याशी आज नामांकन करने पहुंचे थे.
BJP से बागी प्रत्याशी अजीत सिंह सैकड़ों समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट नामांकन करने पहुंचे. उधर राघोपुर से लोजपा प्रत्याशी राकेश रौशन भी पर्चा दाखिल करने आ गए. कई अन्य निर्दलीय नेताओं ने भी समर्थको के साथ कलेक्ट्रेट के सामने पहुंच गए।एक प्रत्याशी को तो मौके पर SDM ने जमकर लताड़ा.