2020/10/11

बदमाशों ने मंदिर परिसर में घुसकर पुजारी को मारी गोली,जमीन विवाद के चलते पुजारी को मारी गोली

DESK-उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक पुजारी को गोली मार दी हैं।
 गोंडा में राम जानकी मंदिर के पुजारी सम्राट दास को शनिवार रात में गोली मार दी गई. डॉक्टरों ने घायल स्थिति में उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया है. यह घटना इटियाथोक थाना अंतर्गत तिर्रे मनोरमा की है. 

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने मंदिर परिसर में घुसकर पुजारी को गोली मारी है. महंत सम्राट दास पर जमीन विवाद के चलते यह हमला हुआ है. बताया जा रहा है कि उन पर जमीन विवाद को लेकर पहले भी हमले हुए हैं. 

बदमाशों ने राम जानकी मंदिर मनोरम उद्गम स्थल के पुजारी को गोली मारी है. जानकारी के अनुसार रामविलास वेदांती मठ के संरक्षक हैं. बदमाशों ने मंदिर परिसर में घुसकर महंत को गोली मारी है. सुरक्षा के नाम पर होमेगार्डों की तैनाती की गई थी.

गोली लगने से महंत सम्राट दास की हालत नाजुक बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि मंदिर की जमीन पर भूमाफियाओं की नजर थी. प्रधान अमर सिंह समेत कई लोगों पर महंत ने हमला करने का आरोप लगाया है. पुलिस के आलाधिकारी मामले की कर जांच पड़ताल कर रहे हैं. पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी गई है.