लड़की के परिजन और मोहल्लेवासियों ने हथियार के साथ युवक को दबोच लिया और पोल से बांध कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में इशाकचक थाने से जमादार बमबम चौधरी मौके पर पहुंचे तो लोगों ने हथियार और युवक को पुलिस को सौंप दिया। सनकी युवक का नाम साहिल कुमार (पिता सियाराम प्रसाद साह) है, जो वारसलीगंज वार्ड-51 का रहने वाला है।
साहिल और उसके पिता सोनापट्टी में कारीगरी करते हैं। इस मामले में लड़की के पिता ने इशाकचक थाने में साहिल के खिलाफ केस दर्ज कराया है। लड़की के पिता ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे उक्त युवक जबरन घर में घुस आया और कहने लगा कि वह मेरी नाबालिग बेटी से प्यार करता है व उसी से शादी करना चाहता है।
इस पर लड़की के परिजनों ने समझाया-बुझाया तो युवक वापस चला गया। फिर दोपहर में युवक कट्टा लेकर जबरन घर में घुस और कहने लगा कि अभी तुम्हारी बेटी से शादी करेंगे। घरवालों ने विरोध किया तो युवक ने लड़की को कट्टा सटा दिया और गोली मारने की धमकी दी। यह देख घरवाले घबरा गए और मदद की गुहार लगाने लगे।
लड़की के घरवालों को भी युवक ने गन प्वाइंट पर ले लिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और हथियार युवक को पकड़ लिया। इसके बाद उसे पोल से बांध कर जमकर पीटा और इशाकचक थाने में फोन कर मामले की जानकारी दी। लड़की का पिता एक मंदिर के बाहर फूल बेचता है।
गिरफ्तार साहिल का कहना है कि वह लड़की से प्यार करता है। लड़की भी उसे चाहती है। शनिवार सुबह में लड़की ने मेरे पिता के मोबाइल पर फोन किया और मुझसे कहा कि घर में उसके साथ माता-पिता मारपीट करते हैं। तुमसे शादी नहीं करने देंगे। मुझे यहां से ले जाओ। लड़की के फोन करने के बाद साहिल उसके घर पहुंच गया और लड़की से शादी करने का दबाव बनाने लगा।
उसका दावा है कि लड़की के माता-पिता, भाई व अन्य परिजनों ने उसे कमरे में बंद कर मारपीट की। बाद में पोल से बांध कर पीटा और जबरन कमर में कट्टा खोंस कर मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। युवक ने कहा कि कि 7वीं तक वे दोनों एक साथ स्कूल में पढ़े हैं।
इनपुट-bhasker