2020/10/13

BIG BREAKING-कटिहार में भीषण अग्निकांड में तीन बच्‍चों की मौत, दो महिलाएं झुलसी

BIHAR-KATIHAR- के एक गांव में उस समय मातमी सन्‍नाटा पसर गया, जब वहां एक घर में भीषण आग लग गई। आग लगने से उस घर में सोए तीन बच्‍चे की मौत हो गई। वहीं, दो महिलाएं बुरी तरह झुलस गई हैं। गंभीरावस्‍था में दोनों का इलाज किया जा रहा है।

इस घटना में नूरफा खातून की बेटी मौसमी बानो (8 वर्ष) व अजमेरी खातून (4  वर्ष) तथा रिंकी खातून का पुत्र अंजार आलम (10 माह) की मृत्यु हो गई है। जबकि नूरफा खातून और रिंकी खातून गंभीर रूप से झुलस गई है।

जानकारी के अनुसार, बारसोई के आबादपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवानंद पुर गांव में सोमवार की देर रात दो सगी बहनें अपने तीन बच्चों के साथ घर में सो रही थी। अंधेरा होने के कारण ढिबरी जलाकर टीन के डब्‍बे के ऊपर रख दिया था। रात में किसी कारण ढिबरी उसी जगह गिर गई।

 टीन के डब्‍बे में किरासन तेल भरा हुआ था। जिस कारण ढिबरी की आग उस डब्‍बे में पकड़ लिया। किरासन तेल में आग लग जाने से देखते ही देखते पूरे घर आग की चपेट में चला गया। इसी दौरान टीन का डब्‍बा भीषण आबाज करते हुए फट गया। आग घर में चारों तरफ फैल गई।