2020/10/13

BIG BREAKING-ऑटो चालक को युवकों ने बेरहमी से पीटा, लोग बने मूकदर्शक, वीडियो हुआ वायरल

DESK-MP-मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक मामूली सड़क हादसे के बाद ऑटो चालक से सरेआम ऐसी मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोगों को रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

 मामला अधारताल थाना क्षेत्र के तहत शोभापुर का है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो चालक को बेहोश होने तक बेरहमी से पीटा गया। बेहोशी की हालत में लोहे की सेंटिंग की प्लेटों से उस पर हमला किया गया। 

उसके बाद बाइक पर उल्टा लादकर हमलावर उसे थाने तक ले जाने के लिए रवाना हो गए। वीडियो पर सोमवार को नजर पड़ते ही पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए दे दिए हैं। 

पुलिस ने बताया कि 11 अक्टूबर को शाम 4.15 बजे एक युवती मोपेड पर छोटी बहन के साथ जा रही थी। वह शोभापुर ओवरब्रिज पर थी, तभी रांग साइड से पहुंची लोडिंग ऑटो (एमपी-20 एलबी 2370) ने मोपेड में टक्कर मार दी। 

दोनों मोपेड से नीचे गिर पड़ीं और उन्हें चोटें आई। दोनों युवतियों ने घटना की रात 9.30 बजे अधारताल थाना पहुंचकर सड़क दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

ऑटो चालक सरेआम पिटता रहा और ज्यादातर लोग मूकदर्शक बने देखते व मोबाइल पर वीडियो बनाते रहे। घटना के दौरान मौके पर पुलिस भी नहीं पहुंची। हमलावर बिना नंबर की बाइक व कार पर सवार होकर पहुंचे थे। 

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि तालिबानी अंदाज में ऑटो चालक को युवकों ने सजा दी। हमलावरों के खिलाफ अपहरण का भी मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए।