2020/10/13

बिहार-फेसबुक से पनपे प्यार में भागी लड़की अहमदाबाद से मिली,प्रेमी को भी पुलिस ने पकड़ा

BIHAR-SHEKHPURA- फेसबुक से पनपे प्यार में शेखपुरा के शेखोपुरसराय की किशोरी घर छोड़कर डेढ़ हजार किमी दूर गुजरात के अहमदाबाद पहुंच गई। बाद में पुलिस ने मोबाइल फोन के लोकेशन से अहमदाबाद पहुंचकर किशोरी को बरामद कर लिया। 

इस कार्रवाई में पुलिस ने किशोरी के कथित प्रेमी जयासवाल को भी गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिले के शेखोपुरसराय थाने की पुलिस टीम ने की। यह किशोरी शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के एक गांव की है।

 यह किशोरी पहली अक्टूबर को अपने घर से भागी थी। किशोरी इंटर की विद्यार्थी है। पुलिस के समक्ष किशोरी ने अपनी इच्छा से प्रेमी के पास अहमदाबाद जाने की बात कही है।