वह मीनापुर थाना क्षेत्र के खरार गांव का निवासी है। गंभीर स्थिति में उसे बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक मालिक हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी विजय पांडेय ने बताया कि औरंगाबाद से सीमेंट लोड कर भोला लौटा था। सीमेंट मंगलवार को अनलोड किया जाना था। सड़क किनारे लगे ट्रक में भोला सोया हुआ था।
उधर, हथौड़ी थाना के नरमा गांव में दुकानदार भवनाथ झा की पत्नी रंजना झा को सोमवार की रात गोली मार दी गई । चिंताजनक स्थिति में उसे एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है।
भवनाथ झा ने इस मामले में गांव के ही राजा झा को आरोपित बनाया है। वह उनकी दुकान जबर्दस्ती बंद कराना चाह रहा था। विरोध करने पर उसने गोलीबारी कर दी। उन्हेंं बचाने आई उनकी पत्नी रंजना झा को राजा ने गोली मार दी। राजा इससे पहले भी गोलीबारी कर चुका है।