BIHAR-SAMASTIPUR- बिहार विधानसभा चुनाव 2020 की सरगर्मिया धीरे-धीरे बढ़ रही हैं। दूसरे चरण के लिए नामांकन का काम अंतिम चरण में है। इसी क्रम में आज राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने समस्तीपुर की बहुप्रचारित हसनपुर सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया।
वे सोमवार की शाम ही रोसड़ा पहुंच गए थे। इस मौके पर उनके छोटे भाई और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे। उन्होंने नामांकन के बाद राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना की।
इस तरह तेजस्वी यादव ने अपने चुनावी अभियान की शुरुआत की। चूंकि उन्हें यहां सभा करने की इजाजत नहीं मिली, इसलिए वे यहां से सीधे पटना रवाना हाे गए।
बोले तेजस्वी, इस बार महागठबंधन की सरकार बिहार में बनने जा रही है। सरकार बनते ही हमारा सबसे पहला काम यहां के 10 लाख बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी देना होगा।
बड़े भाई तेजप्रताप यादव का नामांकन कराने के पश्चात मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने बिहार सरकार की आलोचना की। मुख्य रूप से बेरोजगारी, अपराध,भ्रष्टाचार और पलायन के लिए वर्तमान सरकार को जिम्मेदार करार दिया।
पटना से साथ आए राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को अनुमंडल परिसर से बाहर ही रुकना पड़ा।
समस्तीपुर के हसनपुर विधानसभा सीट से नामांकन करने से पहले पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव उनके साथ हैं पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव। जनता का अभिवादन भी किया।तेजप्रताप के नामांकन में हिस्सा लेने सैकड़ों की संख्या में राजद कार्यकर्ता रोसड़ा अनुमंडल कार्यालय पहुंच गए हैं।