थानाध्यक्ष ने मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उसकी खोजबीन जारी है। गोली लगने के बाद मृतका 17 वर्षीया नुसरा फातमी को जिला अस्पताल लाया गया । जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस अभिरक्षा में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
समाचार लिखे जाने तक घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका था। इस सनसनीखेज घटना से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। घटनास्थल पर पुलिस कैंप कर रही है। पुलिस निरीक्षक नित्यानंद चौहान ने बताया कि मृतका के परिवार में अभी कोई नहीं है। आरोपी पिता फरार है।