इसकी जानकारी हवाई अड्डा कैंप के इंस्पेक्टर मनोज शर्मा ने दी है। उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में महिला बटालियन गश्त लगा रही थीं।
इस दौरान नेपाल सीमा की तरफ से आ रही एक महिला को अभिरक्षा में लेकर जवानों ने जांच की। उसके पास से भारी मात्रा में नारकोटिक्स बरामद हुआ।
जिसकी पहचान अफीम की तरह हो रही है। जवान उक्त महिला से पूछताछ कर रही है। बताया कि सब-इंस्पेक्टर वन्दना देवी, आरक्षी महिला आरती देवी व नजरीन बानों ने दौड़ कर महिला को हिरासत में लिया।
उसके पास एक पॉलिथीन का पैकेट निकला । गिरफ्तार महिला की पहचान पश्चिमी चंपारण के सिकटा थानांतर्गत भवानीपुर गांव निवासी अबदुल्लाह शेख की 40 वर्षीय पत्नी साहिमा खातून के रूप में की गई है। मौके पर सब इंस्पेक्टर आदित्य पंवार, आरक्षी प्रताप सिंह जाटव तथा आरक्षी पाटिल कमलेश हेमराज आदि उपस्थित थी।