2020/10/25

समस्तीपुर-विद्युत ट्रांसफार्मर रिपेयरिग वर्कशॉप में लगी आग, एल्यूमिनियम तार जला

BIHAR-SAMASTIPUR-बिजली विभाग का कल्याणपुर स्थित जिला स्तरीय ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग सेंटर में शनिवार सुबह हुई अगलगी कांड में लाखों का ट्रांसफाॅर्मर पार्ट आदि जलकर राख हो गया।

 घटना की सूचना पर कल्याणपुर थाने में मौजूद दमकल गाड़ी की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।नवरात्रा को लेकर कार्यालय बंद थे। वर्कशॉप का शटर गिरा था। 

 बताया जा रहा हैं कि खराब ट्रांसफॉर्मर से निकले कचरे में आग लगी है। करीब पांच हजार मूल्य का अल्युमिनियम जला है। आग पर काबू पा लिए जाने के कारण बड़ा हादसा टल गया। यदि आग पर काबू नहीं पाया जाता तो परिसर में रिपेयरिग के लिए रखे सैकड़ों ट्रांसफार्मर और क्वायल आदि जलकर राख हो जाते।