एएसआई परशुराम झा ने युवक को ऐसे करने से मना किया। लेकिन युवक नहीं माना। इस पर पुलिस ने लाठी चटकाई, इसके बाद वह शांत हुआ। एएसआई ने बताया कि बगल की एक दलित महिला आशा देवी के साथ मारपीट कर जमीन पर गिरा दिया था।
सूचना मिलते ही गश्ती गाड़ी घटनास्थल पर पहुंच कर पूछताछ कर ही रही थी कि इसी क्रम में बगलगीर युवक अनिल कुमार ने शोर मचाते हुए महिला को मारने की धमकी दे रहा था। इसके पूर्व युवक ने महिला के साथ मारपीट की थी। जख्मी महिला का इलाज स्थानीय पीएचसी में कराया गया।