बता दें कि भंडारी टोला गांव के चूटारी यादव और बसंत यादव के बीच पूर्व से ही विवाद चला आ रहा है इसको लेकर दोनों के बीच पिछले साल भी गोलीबारी की घटना हुई थी।
आज के घटना में एक पक्ष के बबलू यादव तो दूसरे पक्ष के कारू भंडारी के अलावा एक अन्य युवक भी जख्मी हुए है। मामले की जानकारी पुलिस को मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस कैंप कर रही है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।