उक्त तारीख पर बिहार में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी ही शामिल होंगे। जेई-2019 पेपर-1 की परीक्षा 27 से 30 अक्टूबर तक प्रस्तावित है। यह परीक्षा तय तारीख पर हर केंद्र पर आयोजित होगी। लेकिन बिहार प्रांत के अभ्यर्थी यह परीक्षा 11 दिसंबर को देंगे।
वहीं, सेलेक्शन पोस्ट-2020 की परीक्षा छह से 10 नवंबर तक होनी है। बिहार के अभ्यर्थियों के लिए यह परीक्षा 14 दिसंबर को आयोजित होगी। इसी प्रकार कंबाइंड ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा-2019 पहले दो से पांच नवंबर प्रस्तावित थी। अब यह परीक्षा 15 से 18 नवंबर तक कराई जाएगी।
स्टेनोग्राफर गे्रड सी व डी परीक्षा-2019 की परीक्षा 16 से 18 नवंबर तक प्रस्तावित थी। अब ये परीक्षा 24 से 30 दिसंबर तक होगी। जबकि जेई-2019 पेपर-2 की परीक्षा 31 जनवरी की जगह 21 मार्च 2021 को आयोजित होगी।