2020/10/21

समस्तीपुर रेलवे के टीटीई ने यात्री को ट्रेन से उतारा, रेलवे मंत्री को ट्यूट, जांच हुई शुरू

BIHAR-SAMASTIPUR-स्टेशन पर मंगलवार को टीटीई की दबंगई देखने को मिली। ट्रेन रिजर्वेशन रहने के बावजूद दरभंगा से दिल्ली जा रहे एक यात्री को टीटीई ने ट्रेन से नीचे उतार दिया। 

वह भी तब जब ट्रेन समस्तीपुर स्टेशन से खुल रही थी। मामले को लेकर यात्री ने रेलवे मंत्री को ट्यूट किया है। यात्री द्वारा किए गए ट्यूट की कॉपी मिलते ही रेलवे अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

दरभंगा के मुकेश तांती का कहना है कि उसने चार लोगों का कंफर्म टिकट कराया था। चार्ट निकलने के बाद तीन लोगों का रिजर्वेशन रद्द करा दिया। एक बचे टिकट पर वह सफर कर रहा था। 

मीडिया प्रभारी सह सीनियर डीसीएम ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान अगर टिकट चेकर की गलती सिद्ध हुई तो कार्रवाई होगी।