2020/10/21

समस्तीपुर में 22-23 को हल्की बूंदा बांदी की संभावना,वैज्ञानिक ने किया अलर्ट

BIHAR-SAMASTIPUR-डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि पूसा वैज्ञानिक के अनुसार 20-24 अक्टूबर तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों तक मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। 

इसके बाद आसमान में हल्के से मध्यम बादल आ सकते हैं और इसके प्रभाव से 22-23 अक्टूबर को कहीं-कहीं हल्की बुंदा-बांदी हो सकती है।

 इस अवधि में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस एवं न्यनू तम तापमान 23-25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।