2020/10/21

समस्तीपुर के युवक की पटना में कोरोना से मौत,कोचिंग संचालक युवक की हुई मौत

BIHAR-SAMASTIPUR- मोरवा प्रखंड के चकसिकंदर पंचायत में एक निजी कोचिंग संचालक युवक की कोरोना से मौत हो गई है। लोगों के अनुसार विगत दस दिनों से उसकी तबीयत खराब थी। समस्तीपुर में एक निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराने पहुंचा। 

निजी चिकित्सक द्वारा कोरोना के लक्षण की आशंका होने से सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा। सदर अस्पताल द्वारा कोरोना की पुष्टि होने के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज शुरू होने के छह दिनों के बाद इलाज के दौरान सोमवार की देर शाम मौत हो गई।

वहीं जिले में कोरोना के मामले में फिर उछाल आया है। 24 घंटे के दौरान कोरोना का 20 नए मामले सामने आया है। जबकि इस दौरान मात्र 7 लोग ठीक भी हुए है। 

इसके साथ ही जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 4515 हो गई है। जबकि अबतक 4241 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि अभी 242 लोग इस रोग से पीड़ित हैं। जिसमें से 91 लोग होम आइसोलेशन में रह रहे हैं। जबकि 57 लोग आइसोलेशन सेंटर में भर्ती हैं। 32 लोगों की मौत कोरोना से हो गई है।

नहीं मिला प्रमाण : डॉ. आदर्श

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आदर्श कुमार के अनुसार अभी तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना बीमारी से मौत होने की पुष्टि का प्रमाण पत्र व सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई है। परिजनों द्वारा भी प्रमाण पत्र नहीं दिया गया है।