2020/10/07

समस्तीपुर-रोसड़ा में वाहन चेकिंग के दौरान 2 लाख 89 हजार रुपए बरामद हुए

BIHAR-SAMASTIPUR-ROSERA-विधानसभा चुनाव को लेकर जिला द्वारा गठित एफएसटी टीम के मजिस्ट्रेट ध्रुव नारायण मंडल एवं थाना के एएसआई अरुण कुमार पटेल द्वारा भिरहा नेपाली चौक पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। 

इसी बीच कार के चेकिंग के दौरान वाहन चालक स्वयं वाहन मालिक आशुतोष कुमार झा पिता देवेंद्र झा, ग्राम अगरौल, थाना सिंघिया निवासी के पास से 1 लाख नकद बरामद किया।

 रुपए के बारे में पूछताछ के क्रम में कोई संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने के कारण रुपए को जब्त कर रोसड़ा थाना लाया गया।

इसी दौरान दो पहिया वाहन चालक मनोज कुमार पूर्वे पिता स्वर्गीय रामविलास पूर्वे अंबेडकर चौक निवासी के पास से 1 लाख 89 हजार नकद बरामद किया गया। संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने के कारण रुपए को थाना लाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।