शादी से पहले दोनों दो साल तक रिलेशनशिप में रहे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नीति और परीक्षित की इसी तारीख़ पर पिछले साल इंगेजमेंट भी हो गयी थी। शादी का वीडियो शेयर करके नीति ने लिखा- मिस से मिसेज होने की मेरी यात्रा पूरी हुई।
अपने सभी शुभचिंतकों को मैं बताना चाहती हूं कि मैंने परीक्षित के साथ 13 अगस्त को शादी कर ली। एक छोटे, शांत और निजी समारोह में हमारी कोविड वेडिंग हुई, जिसमें हमारे माता-पिता शामिल हुए।
अब मैं ज़ोर से कह सकती हूं- हैलो, हस्बैंड। 2020 में अपनी निजी ख़ुशियां हासिल कर रही हूं। यह सब बताने में इसलिए देरी हो गयी, क्योंकि हम लोग सोच रहे थे कि कोविड पैनडेमिक ख़त्म होने पर हम इसे बड़े पैमाने पर सेलिब्रेट करेंगे, लेकिन अब बेहतर 2021 के लिए उम्मीद कर रहे हैं।
नीति और परीक्षित की शादी गुड़गांव के एक गुरुद्वारे में हुई, जिसमें दोनों के माता-पिता और परिवार के नज़दीक़ी सदस्य शामिल हुए। नीति बताती हैं कि 13 अगस्त को शादी करने का फ़ैसला 6 अगस्त को ही हुआ था।