2020/10/08

बिहार में सेक्स रैकेट, होटल में चल रहा था धंधा,दो लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में दो कस्टमर व मैनेजर गिरफ्तार

BIHAR-BHAGALPUR-तातारपुर थाना अंतर्गत महावीर प्रसाद द्विवेदी रोड स्थित एक होटल में देह व्यापार की शिकायत पर बुधवार को पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने होटल के प्रबंधक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दो युवती को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। लेकिन सघन पूछताछ के बाद दोनों युवती को पुलिस ने छोड़ दिया। होटल संचालक को पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

महत्वपूर्ण पहलू यह है कि कई महीनों से  देह व्यापार का तातारपुर पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग सकी थी। इधर, देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार होटल प्रबंधक सहित तीनों लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। अबतक के पूछताछ में पुलिस को कुछ अहम सुराग मिला है। एएसपी सिटी ने कहा कि होटल मालिक, प्रबंधक सहित चार लोगों के खिलाफ तातारपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।