BIHAR-BEGUSARAI- जिले के नगर थाना क्षेत्र में एक छात्र ने होटल के कमरे में गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को यहां बताया कि हरियाणा का रहने वाला एक छात्र जीडी कॉलेज के निकट एक होटल में कुछ दिनों से रूका हुआ था। छात्र का बुधवार की रात किसी बात को लेकर किसी से विवाद हो गया। इसके बाद आवेश में आकर छात्र ने होटल के कमरे में आत्महत्या कर ली।