2020/10/08

मुजफ्फरपुर में पुलिस की मर्डर,अपराधियों ने चौकीदार की गोली मार कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

BIHAR-चुनावी माहौल के बीच मुजफ्फरपुर से एक बड़ी घटना सामने आयी है. मुजफ्फरपुर के मनियारी में एक चौकीदार की गोली मार कर हत्या कर दी गई है. घटना को आज सुबह अपराधियों ने अंजाम दिया है. चौकीदार का नाम मोहम्मद जैद बताया जा रहा है.

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह चौकीदार मो. जैद को अपराधियों ने गोली मार दी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में इलाज के दौरान ही जैद ने दम तोड़ दिया. वहीं पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

चौकीदार की मौत के बाद लोगों ने सड़क जाम कर दिया है. लोगों की मांग है कि जल्द ही इस मामले में पुलिस आरोपितों को पकड़े. वहीं चुनावी माहौल में इस घटना से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है.