2020/10/24

समस्तीपुर में सीएसपी संचालक की मर्डर व लूट मामले में दो शातिर समेत चार गिरफ्तार

BIHAR-SAMASTIPUR-ताजपुर के सीएसपी संचालक जितेंद्र गिरी हत्याकांड का जिला पुलिस की एसआईडी ने खुलासा कर लिया है। लूट व हत्या कांड को छह बदमाशों ने मिल कर अंजाम दिया था। 

एसआईटी की टीम घटना में शामिल बदमाशों में से दो दबोच लिया है। वहीं घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल के अलावा लूट का 20 हजार रुपए भी बरामद कर लिया है।

 यह जानकारी देते हुए एसपी विकास बर्मन ने बताया कि गत नौ अक्टूबर की शाम बदमाशों ने ताजपुर थाने के अषाढ़ी पोखर के पास सीएसपी संचालक जितेंद्र गिरी की गोली मार कर हत्या कर दी थी, बदमाशों ने 2.30 लाख रुपए लूट लिया था।

वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार घटना में शामिल गिरोह की पहचान करते हुए बंगरा थाने के रहीमाबाद गांव निवासी दानिश व उजियारपुर थाने के मथुरापुर चांदचौर निवासी मो. मेराज को गिरफ्तार किया गया।

 पूछताछ के दौरान घटना में शामिल होने की बात स्वीकारते हुए अपने सहयोगियों का नाम बताया। इस दोनों के अलावा दो वैनी, एक मुफस्सिल व नालंदा जिला का रहने वाला एक बदमाश शामिल है।

सीएसपी संचालक की दो दिनों से कर रहा था रेकी
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों ने स्वीकार किया है। उसका गिरोह सीएसपी संचालक के अलावा माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के एजेंट आदि पर नजर रखता है। जितेंद्र का सिंडिकेट बैंक पर आना जाना देखा।

 वह लगभग रोज एक ही समय में आना जाना करता था। इसके बाद घटना के दो दिन पूर्व से बैंक से लेकर उसके घर तक आने-जाने की रेकी की गई। फिर पूरी घटना की साजिश रच कर पोखर के पास लूट का स्थान तय किया गया।

बैंक में भी नजर रख रहे थे दो बदमाश

घटना के दिन बैंक में दो बदमाश दानिश व मेराज नजर रख रहे थे। अषाढ़ी पोखर के पास पहले से चार बदमाश खड़े थे। अगर किसी कारण बाइक सवार घटना को अंजाम देने में असफल हुए तो चारों घटना काे अंजाम देंगे।

 दोनों ने जितेंद्र का पीछा शुरू किया। असाढ पोखर के पास पीछे से जितेंद्र को रुकने के कहने पर वह भागने लगा तो उस पर फायरिंग की। गिर जाने पर सीएसपी संचालक पुन: भागना चाहा तो बदमाशों ने गोली कार उससे बैग छीन लिया।