2020/10/24

समस्तीपुर:रोसड़ा में पुलिस ने की छापेमारी शराब के साथ कारोबारी को पकड़ा

BIHAR-SAMASTIPUR जिले रोसड़ा इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही हैं, जो रोसड़ा पुलिस को गुप्त सूचना पर बड़ी सफलता मिली हैं। रोसड़ा पुलिस को गुप्त सूचना मिलते ही रेड करने पहुंची पुलिस ने बटहा गांव में छापामारी कर 105 लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी को पकड़ा हैं। गिरफ्तार कारोबारी गांव का ही राजकिशोर बताया जाता है।

इस संबंध में रोसड़ा थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना पर पुलिस ने गांव के मकई खेत में छापामारी की। जहां से उक्त शराब के साथ युवक को अरेस्ट किया हैं।पुलिस अवर निरीक्षक राज किशोर सिंह के बयान पर उत्पाद अधिनियम के तहत FIR दर्ज कर आरोपित युवक को जेल भेजा जा रहा है।