एनएच 28 के हुड़हिया पेट्रोल पंप के पास से हथियार के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक देसी कट्टा व गोली मिली है। तीनों ने मुसरीघरारी, ताजपुर व उजियारपुर थाना क्षेत्र में सीएसपी संचालक से लूट की बात स्वीकार की है।
तीनों में एक मुफस्सिल थाने के रामपुर केशोपट्टी के राम स्वारथ पासवान का पुत्र नरेश पासवान, रंजीत पासवान का पुत्र राजा व शीतलपट्टी के जयकांत पासवान का पुत्र राजा है।
सदर डीएसपी प्रीतिश कुमार ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि हाल के दिनों में एनएच पर कई लूट की घटना हो रही थी। जिसके बाद मुसरीघरारी व सरायरंजन पुलिस को गोपनीय सूचना के लिए लगाया गया था।
डीएसपी ने बताया कि सात अक्टूबर को मुसरीघरारी थाने के बस स्टैंड के आगे धर्मकांटा के निकट सीएसपी कर्मी से हथियार के बल पर 68 हजार रुपए लूट लिया था। इसके अलावा कई अन्य कांडों में भी संलिप्त रहा है।