प्रथम चरण में 30 नवंबर तक ही परिचालित करने की स्वीकृति
कोविड-19 संक्रमण को ध्यान में रखकर रेलवे बोर्ड ने इन ट्रेनों को वर्ग के मौके पर 20 अक्टूबर से मात्र 30 नवंबर तक की स्वीकृति दी है । चर्चा है कि यदि ये ट्रेनेंे मापदंड पर सफल रहीं तो इसके परिचालन की तिथि को आगे भी बढ़ाई जा सकती है।
ये ट्रेनें स्पेशल दर्जे की होगी
इन सभी ट्रेनों को बोर्ड ने फेस्टिवल स्पेशल दर्जे के रूप में चलाने की स्वीकृति दी है। इन ट्रेनों की औसत स्पीड 55 से 60 किलोमीटर रखी गई है। जिसमें सफर के लिए यात्रियों को नियमित ट्रेनों से कि 10 से 15% अधिक राशि व्यय करनी पड़ सकती है।
इन ट्रेनों को चलाए जाने की मिली है स्वीकृति, मिलेगी राहत
जिन ट्रेनों को चलाए जाने की स्वीकृति मिली है उनमें बरौनी से प्रत्येक बुधवार की रात 10:50 बजे बरौनी जंक्शन से प्रस्थान कर भाया समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर होते हुए 3434 किलोमीटर की दूरी तय कर शनिवार की रात 12:50 बजे एर्नाकुलम पहुंचने वाले एवं एर्नाकुलम से प्रत्येक सोमवार कि सुबह 10:15 बजे प्रस्थान कर बुधवार की रात 11:10 बजे बरौनी जंक्शन पहुंचने वाले 02521/02522 राप्तीसागर एक्सप्रेस शामिल है। इसके अलावा दरभंगा से मैसूर के बीच चलने वाली 02577/ 02578 साप्ताहिक बागमती एक्सप्रेस, सियालदह से भाया बरौनी जयनगर के बीच प्रतिदिन चलने वाली 03185/ 03186 गंगासागर एक्सप्रेस, रक्सौल से वाया बरौनी हावड़ा तक प्रतिदिन चलने वाली 03021/03022 मिथिला एक्सप्रेस है।