कैसा हो इस कोरोना महामारी के दौरान आपका खान-पान-
सिविल सर्जन डाक्टर सुभाषचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि खान-पान हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग है। इस महामारी के दौरान खाना बनाने से पहले अपने हाथ जरूर धोयें। यदि शौचालय का उपयोग किये हों तो उपयोग पश्चात हाथों को अच्छी तरह साफ-सफाई करना न भूलें। खाना बनाने के स्थान एवं उपयोग में लाये जा रहे बर्तनों को खाना बनाने से पूर्व अच्छी तरह साफ कर लें। यदि वे पूर्व से धोकर रखे गये तो भी उपयोग में लाने से पूर्व उन्हें पुनः धोयें। रसोई में कीड़े-मकौड़ों एवं अन्य जानवरों की पहुँच को कम से कम करने के उपाय सुनिश्चित करें। क्योंकि ये संक्रमण के वाहक भी हो सकते हैं। पके हुए खानों को खाने से पूर्व अच्छी तरह गर्म कर लें। कम से कम 70 डिग्री सेल्सियस तक। ताजी एवं प्रतिरोधक क्षमता विकसित या बनाये रखने वाले खाद्य पदार्थो जैसे बादम, पिस्ता, सूखे मेवे आदि का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें ।
इनके उपयोग करने में बरतें खास सावधानियाँ-
सिविज सर्जन ने कहा कि पॉल्ट्री उत्पाद, कच्चे मांस, मछली आदि खाद्य पदार्थो को अन्य खाने-पीने की चीजों से अलग रखें। इन्हें अच्छी तरह पकायें। खाना पकाने में स्वच्छ जल का उपयोग सुनिश्चित करें। ठंड़े पेय तरल पदार्थों के उपयोग के पूर्व उनकी एक्सपायरी अवश्य देख लें। पाश्चुराइज्ड दूध का उपयोग करें । वैसे फल एवं सब्जी जिन्हें कच्चा ही खाया जाना है, को खाने से पूर्व अच्छी तरह धोयें। बासी बचे खानों से परहेज रखें क्योंकि इनमें विषैले रसायन पनप सकते हैं। खाना बनाते समय उपयोग में लाये जाने वाले कपड़ों की सफाई नियमित रूप से करने के साथ हीं अन्य तरीकों को भी अपनी जीवन शैली में समुचित स्थान देना आवश्यक है।
कोविड 19 के दौर में रखें इसका भी ख्याल:
• व्यक्तिगत स्वच्छता और 6 फीट की शारीरिक दूरी बनाए रखें.
• बार-बार हाथ धोने की आदत डालें.
• साबुन और पानी से हाथ धोएं या अल्कोहल आधारित हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें.
• छींकते और खांसते समय अपनी नाक और मुंह को रूमाल या टिशू से ढंके.
• उपयोग किए गए टिशू को उपयोग के तुरंत बाद बंद डिब्बे में फेंके.
• घर से निकलते समय मास्क का इस्तेमाल जरूर करें.
• बातचीत के दौरान फ्लू जैसे लक्षण वाले व्यक्तियों से कम से कम 6 फीट की दूरी बनाए रखें.
• आंख, नाक एवं मुंह को छूने से बचें.
• मास्क को बार-बार छूने से बचें एवं मास्क को मुँह से हटाकर चेहरे के ऊपर-नीचे न करें
• किसी बाहरी व्यक्ति से मिलने या बात-चीत करने के दौरान यह जरूर सुनिश्चित करें कि दोनों मास्क पहने हों
• कहीं नयी जगह जाने पर सतहों या किसी चीज को छूने से परहेज करें
• बाहर से घर लौटने पर हाथों के साथ शरीर के खुले अंगों को साबुन एवं पानी से अच्छी तरह साफ करें