2020/10/19

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय दौरे पर कल आ रहे हैं बिहार, कई जनसभाओं को करेंगे संबोधित

BIHAR-भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को बिहार आ रहे हैं। जेपी नड्डा 20 व 21 अक्टूबर को वे कई विधानसभा क्षेत्रों में एनडीए के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रमुख संजय मयूख ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को 20 अक्टूबर को किला मैदान, बक्सर में दोपहर 1:00 बजे विशाल जन-सभा को संबोधित करेंगे। अपराह्न 3:00 बजे वे महाराजा कॉलेज मैदान, आरा में विशाल रैली को संबोधित करेंगे।

 इसके पश्चात वे शहीद भवन चौक, आरा स्थित होटल पार्क व्यू में एनडीए की बैठक में भाग लेंगे जिसमें जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, सांसद, विधान सभा प्रभारी, विधान सभा प्रत्याशी, विधान सभा विस्तारक, विधान सभा संयोजक, विधान सभा प्रवासी, जिला पदाधिकारी, उस जिले से प्रदेश के पदाधिकारी एवं एनडीए के सभी गठबंधन के विधान सभा से पांच - पांच प्रमुख लोग शामिल होंगे।

संजय मयूख ने बताया कि अगले दिन 21 अक्टूबर, बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष दोपहर 12:50 बजे बड़ा रमना मैदान, बेतिया में आयोजित विशाल रैली को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात् वे अपराह्न 03:00 बजे मोतिहारी के पिपरा विधान सभा, चकिया में गाँधी मैदान में विशाल जन-सभा को संबोधित करेंगे।