पप्पू यादव ने बरौली और हाजीपुर से अपने उम्मीदवारों का नामांकन रद्द किए जाने को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि रानी चौबे और विजय नारायण सिंह जीतने वाले उम्मीदवार थे और उनका नामांकन रद्द होना उनके लिए हतप्रभ करने वाला है। पीडीए ने सामाजिक और शैक्षिणक योग्यताओं को ध्यान में रखकर उम्मीदवारों का समायोजन किया था परंतु नामांकन रद्द होने से वे बेहद दु:खी हैं।
इस अवसर पर पीडीए के संयोजक ने विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए 49 उम्मीदवारों की सूची भी जारी की। उन्होंने बताया कि तीसरे चरण में भीम आर्मी के 23 और एसडीपीआई के 15 उम्मीदवार होंगे। पप्पू यादव ने कहा कि पीडीए को प्रदेश के हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। बिहार नोनिया संघ व समाज की ओर से भी पीडीए को समर्थन देने की घोषणा की गई है।