2020/10/19

चिराग एकतरफा प्यार ना दिखाएं, वह सीना चीर कर भी रख देंगे तो कोई फायदा नहीं होगा: उपेंद्र कुशवाहा

DESK-बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तीसरे चरण का नॉमिनेशन फाइल करने का दौर जारी है वहीं नेताओं का पार्टी बदलना भी जारी है।

 इस बीच सोमवार को वीआईपी के प्रदेश संगठन प्रभारी संतोष कुशवाहा  ने रालोसपा का दामन थाम लिया। पार्टी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया। 

इस दौरान पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नतमस्तक होकर ही भाजपा के साथ रहा जा सकता है। चिराग एकतरफा प्यार ना दिखाएं। वह कलेजा चीर कर भी रख देंगे तब भी उन्हें कोई फायदा नहीं होगा।  

दरअसल बीते दिनों लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा था कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हनुमान हैं। प्रधानमंत्री हमेशा मेरे दिल में रहते हैं।  मौका मिलेगा तो वो सीना चीर कर भी ये बात साबित कर देंगे।

 इसके बाद से ही वो भाजपा समेत एनडीए के सहयोगी दलों के निशाने पर आ गए थे। हालांकि एनडीए छोड़कर अलग चुनाव लड़ने की घोषणा करने के बाद से ही चिराग एनडीए नेताओं के निशाने पर थे।