2020/10/02

BIHAR-एक्टर अक्षत उत्कर्ष मौत में पिता ने नगर थाने में सौंपा आवेदन, स्नेहा पर मर्डर का लगाया आरोप

BIHAR-MUZAFFARPUR-फिल्म जगत में मुकाम बनाने के लिए संघर्ष कर रहे नवोदित अभिनेता अक्षत उत्कर्ष की मुंबई में मौत को लेकर पिता विजयंत किशोर उर्फ राजू चौधरी ने गुरुवार की शाम नगर थाने में आवेदन दिया है। 

इसमें अक्षत की फ्लैट मेट स्नेहा चौहान उर्फ स्नेहा राजपूत और अन्य पर साजिश करके अक्षत की हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की प्रार्थना की गई है। नगर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने आवेदन ले लिया है। 

वरीय अधिकारी से मार्गदर्शन के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हालांकि पुलिस महकमे में जीरो एफआइआर दर्जकर आवेदन को मुंबई जांच के लिए भेजने की चर्चा भी होती रही।