BSEB के अध्यक्ष आनंद किशोर का कहना है कि वर्ष 2021 की इंटर की वार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को सेंटअप परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है। प्रायोगिक परीक्षा की तिथि बोर्ड द्वारा बाद में घोषित की जाएगी।
बोर्ड का कहना है कि सेंटअप परीक्षा में पास करने वाले परीक्षार्थियोंको ही इंटर की वार्षिक परीक्षा में बैठने की अनुमति प्रदान की जाएगी। जो परीक्षार्थी सेंटअप परीक्षा में पास नहीं होंगे, उनका वार्षिक परीक्षा के लिए प्रवेशपत्र जारी नहीं किया जाएगा। इसके अलावा जो परीक्षार्थी सेंटअप परीक्षा में शामिल नहीं होंगे, उन्हें भी इंटर की वार्षिक परीक्षा में शामिल होने का मौका नहीं मिलेगा।बोर्ड देगा स्कूल-कॉलेजों को प्रश्नपत्र-इंटर की सेंटअप परीक्षा के लिए पहली बार बिहार बोर्ड स्कूलों को प्रश्नपत्र भेजेगा। अब तक स्कूल अपने स्तर से इसकी तैयारी करते थे, लेकिन बोर्ड अब रिजल्ट मांगने लगा है। साथ ही सेंटअप परीक्षा में भी बोर्ड परीक्षा की तरह पारदर्शिता रखने की सलाह दी है। इसके लिए स्कूलों को सतर्कता बरतने को कहा गया है।