तभी विवाहिता के मायके से दर्जनों लोग और पुलिस पहुंच गयी। आरोपित शव को श्मशान घाट पर छोड़कर फरार हो गये। मृतका रंजना देवी (22 ) की शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कालेज अस्पताल ,बेतिया भेज दिया है।
मृतका का मायका मैनाटाड़ थाना क्षेत्र के इनरवा बसंतपुर गांव है। मृतका के पिता वीरेंद्र गिरी ने बताया कि दहेज में एक लाख रुपये की मांग आरोपित कर रहे थे।
इसके लिए रंजना को प्रताड़ित भी किया जा रहा था। विवाहिता के पिता ने बेटी के ससुरालवालों से रुपये देने में असमर्थता प्रकट की थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। सभी आरोपित घर छोड़कर फरार हो गए हैं।