थानाध्यक्ष केसी भारती ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि महथी गांव में शराब बेची जा रही है। जिस पर छापेमारी कर एक धंधेबाज को गिरफ्तार करने के साथ नौ कार्टन शराब बरामद किया गया।
2020/10/11
समस्तीपुर में पुलिस की रेड, 9 कार्टून शराब के साथ एक धंधेबाज को किया गिरफ्तार
BIHAR-SAMASTIPUR-विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी गांव से पुलिस ने नौ कार्टून शराब बरामद की है। पुलिस ने एक धंधेबाज को भी इस दौरान गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार की धंधेबाज की पहचान महथी निवासी केशव कुमार के रूप में की गयी है।