इससे पहले भी पार्टी ने 2015 के चुनाव में सात निश्चय की घोषणा की थी और उसी के तर्ज पर इस बार होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले जदयू ने सात निश्चय पार्ट 2 का एलान कर दिया।
जदयू के साथ- साथ नीतीश कुमार ने अपने ट्वीटर हैंडल से निश्चय पत्र जारी किया है। इसके साथ मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके लिखा है कि लोगों की सेवा करना हमारा धर्म है।
लोगों की सेवा करना हमारा धर्म है। आप सभी को धन्यवाद कि मुझे बिहार की सेवा करने का मौका दिया। मुझे विश्वास है कि आपके सहयोग और आशीर्वाद से 7 निश्चय भाग-2 को क्रियान्वित कर हम राज्य को विकास की और ऊंचाईयों तक पहुंचाते हुए सक्षम एवं स्वावलंबी बिहार बनाएंगे। pic.twitter.com/3LgTf07VMS
— Nitish Kumar (@NitishKumar) October 11, 2020
आप सभी को धन्यवाद कि मुझे बिहार की सेवा करने का मौका दिया। मुझे विश्वास है कि आपके सहयोग और आशीर्वाद से 7 निश्चय भाग-2 को क्रियान्वित कर हम राज्य को विकास की और ऊंचाईयों तक पहुंचाते हुए सक्षम
सात निश्चय भाग-2 में इन मुद्दों पर होगा कार्य
1. युवा शक्ति- बिहार की प्रगती
2. सशक्त महिला-सक्षम महिला
3. हर खेत तक सिंचाई का पानी
4. स्वच्छ गांव-समृद्ध गांव
5. स्वच्छ शहर-विकसित शहर
6.सुलभ सम्पर्कता
7. सबके लिए अतिरिक्त स्वास्थ्य सुविधा