भागलपुर के सबौर प्रखण्ड के फरका पंचायत अंतर्गत इंग्लिश गांव में गंगा नदी के तेज बहाव से कटाव जारी है. स्कूल का आधे से ज्यादा हिस्सा पानी में ढह गया, तो वहीं रामनगर के दियारा में स्थित स्कूल को भी गंगा ने अपने अंदर समा लिया.
वहीं गांव वालों का कहना है कि बिहार चुनाव में सभी व्यस्त हैं, किसी को ग्रामीणों की परेशानियां नहीं दिख रही हैं. बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए बनाए गए शिक्षा के मंदिरों को गंगा नदी ने अपनी कोख में समा लिया है. इस ओर ध्यान देने वाला कोई नहीं है.