मोहिउद्दीननगर की पुलिस फ्लैग मार्च करते हुए जब डुमैनी गांव के लखिन्द्र पासवान के झोपड़ी नुमा घर में पुलिस घुसी तो उसे देसी शराब बनाने की सारी चीजें मिली.
पुलिस वाहन को देख गृहस्वामी लखिन्द्र पासवान भागने में सफल रहा। जिसकी तलाश जारी है। मौके से एक महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सुमन कुमार नें बताया कि गुप्त सुचना के आधार पर कार्रवाई की गई। गृहस्वामी पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।
वहीं, दूसरी ओर हरैल गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना पर रासपुर पतसिया निवासी राणा घनश्याम सिंह के घर से भारी मात्रा में विदेशी शराब सहित एक कारोबारी को गिरफ्तार किया.
इस अभियान में थानाध्यक्ष सुमन कुमार, अवर निरीक्षक आनंद कुमार कश्यप, सअनि सुरेन्द्र सिंह, छोटे पासवान एसएसबी के जवान सहित पुलिस बल शामिल थे.