2020/10/20

चुनाव को लेकर सेविका-सहायिका मतदाताओं को भी कर रहीं जागरूक

BIHAR-MADHEPURA-जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविका आईसीडीएस की सेवाओं के साथ-साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम भी चला रही हैं। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के दौरान लोगों को पोषण, शिशु आहार तथा अन्य सेवाओं के प्रति विशेष रूप से जागरूक कर रही हैं। 

पोषण के साथ मतदाता जागरूकता भी   
जिला पोषण समन्वयक अंशु कुमारी ने बताया कि आईसीडीएस की सेवाओं के साथ - साथ सेविका लोगों  को मतदान के प्रति भी जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन कर रही हैं। जिसमें आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका द्वारा मेहंदी, रंगोली तथा मतदाता जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया। 

जिसका मुख्य उद्देश्य आईसीडीएस की सभी सेवाओं और बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित करने में जन भागीदारी को प्रोत्साहन देना है। इस क्रम में जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके माध्यम से लोगों तक शिशु के पोषण संबंधी संदेश पहुंचाये जा रहें हैं ।
 
कुपोषण और अनीमिया को लेकर जागरूकता अभियान  
 जिला पोषण समन्वयक अंशु कुमारी ने बताया राष्ट्रीय पोषण मिशन के उद्देश्य के तहत छोटे बच्चों, महिलाओं और किशोरियों में कुपोषण व अनीमिया को खत्म करना है। हम लोगों ने लोगों की भागदारी से ज़िले को कुपोषण मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। 

लोगों को जागरूक करने के लिए सेविका द्वारा ज़िले में रंगोली कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इसके साथ ही विभिन्न प्रखंडों में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी। तथा बच्चे को पोषण से बचाने हेतु और मतदाताओं को जागरूक करने हेतु आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा नारे के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।इसी के साथ सेविका द्वारा लोगों को कोविड -19 के बचाव के बारे मे भी जानकारी दी जा रही है।

कोविड 19 के नियमों का रखें ख्याल: 
• व्यक्तिगत स्वच्छता और 6 फीट की शारीरिक दूरी बनाए रखें.
• बार-बार हाथ धोने की आदत डालें.
• साबुन और पानी से हाथ धोएं या अल्कोहल आधारित हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें.
• छींकते और खांसते समय अपनी नाक और मुंह को रूमाल से ढकें .
घर से निकलते समय मास्क का इस्तेमाल जरूर करें.
• आंख, नाक एवं मुंह को छूने से बचें.
• मास्क को बार-बार छूने से बचें एवं मास्क को मुँह से हटाकर चेहरे के ऊपर-नीचे न करें 
• किसी बाहरी व्यक्ति से मिलने या बात-चीत करने के दौरान यह जरूर सुनिश्चित करें कि दोनों मास्क पहने हों

• बाहर से घर आने पर हाथों के साथ शरीर के खुले अंगों को साबुन एवं पानी से अच्छी तरह साफ करें