2020/10/11

समस्तीपुर में वाहन चेकिंग के दौरान 40 हजार नकद समेत 6 किलो चांदी जब्त

BIHAR-SAMASTIPUR-हलई ओपी के एसटीएफ टीम के द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान 40 हजार नकदी समेत 6 किलो 800 ग्राम चांदी जब्त की गई है। 

चुनावी आचार संहिता के दौरान सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था के लिए गन्ना अधिकारी सुधीर कुमार व एएसआई ब्रह्मदेव तुरी के नेतृत्व में गठित एसटीएफ टीम द्वारा चकलालशाही में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

 वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार से बाइक की डिक्की में रखे 40 हजार नकद समेत पांच किलो चार सौ ग्राम नयी चांदी व एक किलो चार सौ ग्राम पुरानी चांदी समेत कुल छः किलो आठ सौ ग्राम चांदी जब्त की गई। 

वाहन सवार की पहचान जंदाहा निवासी रामप्रसाद बसाक के रूप में की गई है। एसटीएफ टीम द्वारा जब्ती की सूचना विभाग के आला अधिकारियों को दे दी गई है। ओपी अध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने इसकी पुष्टि की है।