2020/10/11

समस्तीपुर में पागल गीदड़ के आतंक को देख लोगों मे भगदड़,तीन दर्जन से अधिक लोग जख्मी

BIHAR-समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के तेतारपुर पंचायत मे पागल गीदड़ के आतंक को देख लोगों मे भगदड़ मच गई। जहां लोग अपनी जान बचाने को ले भागते रहे, वहीं गीदड़ भी लोगों को काटने के लिए पीछा करता रहा। इस घटना में लगभग तीन दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। 

सभी का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया गया। प्राप्त समाचार के अनुसार अचानक एक पागल गीदड़ गांव मे प्रवेश कर गया। वह लोगों को काटने के लिए दौड़ रहा था। यह देख लोग भागने लगे। बाद में ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाकर उसे पकड़ा। इसके बाद लाठी- डंडे से मारकर मौत के घाट उतार दिया।