वीडियो में अनीता का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है और रोहित एक्ट्रेस के बेबी बंप पर किस करते हैं।
दोनों के इस पोस्ट पर सभी उन्हें बधाई दे रहे हैं। वहीं रोहित ने भी एक वीडियो शेयर किया है जिसके जरिए उन्होंने अनीता की प्रेग्नेंसी की खबर दी है।आपको बता दें कि अनीता हसनंदानी टीवी के पॉप्युलर सीरियल ‘नागिन 4’ में नजर आई थीं। उन्होंने विशाखा खन्ना का किरदार निभाया था। इसके अलावा पिछले साल ‘नच बलिए 9’ में दोनों की जोड़ी काफी हिट हुई थी।