2020/10/07

देसी शराब निर्माण की सूचना पर पुलिस की रेड,20 लीटर देसी शराब किया गया बरामद

BIHAR - SAHARSA थाना क्षेत्र के बिहरा पंचायत स्थित बसियाघाट टोला में देसी शराब निर्माण की सूचना पर बुधवार को पुलिस ने सघन छापेमारी की गई। इंस्पेक्टर सत्यनारायण राय एवं बिहरा थानाध्यक्ष प्रमोद झा के संयुक्त नेतृत्व में एएसआई प्रकाश रजक, कौशल कुमार समेत दर्जनों पुलिस बलों ने छापेमारी कर 20 लीटर देसी शराब बरामद किया। 

वहीं चार हजार लीटर से अधिक अ‌र्द्धनिर्मित देसी शराब को नष्ट किया गया। पुलिस वाहन देखकर सभी पुरुष घर छोड़कर फरार हो गये। जिस कारण छापेमारी के दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। हालांकि इस दौरान स्थानीय महिलाओं द्वारा व्यवधान उत्पन्न करने की कोशिश की गई। 

थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब निर्माण कार्य में संलिप्त लोगों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध ठोस कार्रवाई किया जाएगा। वहीं आम लोग ने पुलिस के द्वारा की गई कार्रवाई की सराहना किया।

रिपोर्ट-रितेश हन्नी@सहरसा