बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) हर वर्ष मैट्रिक और इंटर की परीक्षा आयोजित करता है। इस साल, 15 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने बिहार बोर्ड दसवीं 2020 की परीक्षा दी थी।
17 फरवरी से 24 फरवरी के बीच परीक्षा का आयोजन कराया गया था।
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट 2021 की सेंटअप परीक्षा 14 अक्टूबर से-
बिहार बोर्ड पहले ही इंटरमीडिएट 2021 की सेंटअप परीक्षा (प्री बोर्ड) की तिथि जारी कर चुका है। परीक्षा 14 से 21 अक्टूबर हर दिन दो पाली में ली जायेगी। जो छात्र सेंटअप परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे, वही इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2021 में शामिल होंगे।
सेंटअप परीक्षा में प्रश्न पत्र का पैटर्न पूरी तरह से वार्षिक परीक्षा की तरह रहेगा। इससे छात्रों को प्रश्नों के पैटर्न की भी जानकारी मिल जायेगी। प्रथम पाली सुबह 9.30 से 12.45 और दूसरी पाली 1.45 से पांच बजे तक आयोजित की जायेगी।